संदेश

पीछे खाई… टीम इंडिया पर आफत आई। लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आगे कुआं, पीछे खाई… टीम इंडिया पर आफत आई, Champions Trophy से पहले बुरी तरह फंस गई रोहित की पलटन

आगे कुआं, पीछे खाई… टीम इंडिया पर आफत आई, Champions Trophy से पहले बुरी तरह फंस गई रोहित की पलटन जसप्रीत बुमराह की इंजरी ने भारतीय टीम के सामने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बुमराह अगर फिट नहीं हुए, तो रोहित की पलटन बुरी तरह से फंसती हुई दिखाई दे रही है। Team India Weakness: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड में बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल कर लिया। वरुण की एकदिवसीय टीम में एंट्री बड़ी बात तो है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा बड़ी चीज स्क्वॉड से एक प्लेयर का नाम गायब होना है। जिस प्लेयर का टीम में नाम नहीं है, वो कोई आम खिलाड़ी नहीं है। उस गेंदबाज का नाम जसप्रीत बुमराह है। इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह वनडे में रंग जमाते हुए नहीं दिखाई देंगे। अब बुमराह की गैरमौजूदगी ने भारतीय फैन्स की सांसें अटका दी हैं। हर किसी के मन में अब बस यही सवाल है कि क्या बूम-बूम बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो पाएंगे? मौजूदा हालातों को देखते हुए बुमराह की वापसी के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं। जस्सी अगर चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए फिट नहीं हो पाते...