सेवा में, माननीय श्रीमान मुख्य न्यायमूर्ति (सीजेआई साहब) जी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली।
सेवा में, माननीय श्रीमान मुख्य न्यायमूर्ति (सीजेआई साहब) जी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली। विषय: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के करहल थाने में तैनात कांस्टेबल नदीम खान को धनराशि आदि न देने के कारण प्रार्थी को ट्रैक्टर चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयास के संबंध में प्रार्थना पत्र। श्रीमान जी! आपसे सादर सविनय प्रार्थना है कि प्रार्थी ग्राम दरियापुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी का मूल निवासी है। प्रार्थी एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखता है, जहां जीवन-यापन का एकमात्र साधन खेती-किसानी और मेहनत-मजदूरी ही है। प्रार्थी का न तो कभी किसी आपराधिक गतिविधि से कोई वास्ता रहा है और न ही कभी किसी अपराध में दोषी ठहराया गया है। दरअसल, समाज में प्रार्थी को एक ईमानदार, परिश्रमी और सरल व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है, जो सदैव सत्य और न्याय के पथ और मत पर चलता आया है। ...