नीतीश कितने कारगर होंगे
नीतीश कितने कारगर होंगे पिछले हफ्ते की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डाल देखिए। ये सियासी पहलकदमियां 2024 में होने वाले आम चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। हफ्ते की शुरुआत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में तमाम विपक्षी नेताओं से लंबी मुलाकातें कीं। वह अगर राहुल गांधी से मिले, तो उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल के साथ भोजन किया। केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध में स्वघोषित जेहादी हैं, पर नीतीश सजायाफ्ता ओमप्रकाश चौटाला से भी मिले। उन्होंने वामपंथियों के विभिन्न धड़ों से भेंट की और मेदांता में स्वास्थ्य लाभ कर रहे मुलायम सिंह का भी हालचाल लेना वह नहीं भूले। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। आखिरी दिन उन्होंने वरिष्ठतम विपक्षी नेता शरद पवार से लंबी बातचीत की। नीतीश इससे पहले पटना में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ लंबी मुलाकात कर चुके हैं। आने वाले दिनों में गैर-भाजपा शासित क्षेत्रों के मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के नेताओं से उनका संवाद तय है। इस मैराथन मशक्कत से क्या नीतीश कुमार विभाजनग्रस्त विपक्ष को एकजुट कर ...