सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन (14 अप्रैल / जयंती) डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में सूबेदार रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की 14वीं संतान के रूप में हुआ था। मात्र 15 वर्ष की आयु में उनका विवाह 9 वर्षीय रमाबाई से हुआ। वे विदेश जाकर अर्थशास्त्र में पीएचडी करने वाले पहले भारतीय बने। उनमें स्मरण शक्ति, बुद्धिमत्ता, दृढ़ता, ईमानदारी, सच्चाई, नियमितता और संघर्षशीलता का अद्भुत संगम था। उनकी यही विलक्षण प्रतिभा अनुकरणीय है। वे केवल एक समुदाय के नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के अमर नेता थे। उन्होंने कहा था—"शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।" यह संदेश उन्होंने पूरे देशवासियों के लिए दिया था, क्योंकि वे जानते थे कि शिक्षा के बिना न तो कोई समाज और न ही कोई देश प्रगति कर सकता है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी और धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत के समग्र कल्याण हेतु समर्पित कर दिया। उनका जीवन-संकल्प था—दलितों को सामाजिक और आर्थिक अभिशाप से मुक्ति दिलाना। स...