अमृत काल की अनोखी चुनौती ‘ऐसा नहीं कि हमने तरक्की नहीं की, अलबत्ता, यह हकीकत अपनी जगह मौजूद है कि जिस तवज्जो और रफ्तार से हमें अपनी मंजिल को हासिल करना था, इसमें हमसे इज्तिमाई (सामूहिक) कोताहियां हुई हैं।’ -पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुजरी 14 अगस्त को जब अपने वतन की 75वीं वर्षगांठ पर तकरीर कर रहे थे, तो उनके लहजे से गहरी मायूसी टपक रही थी। जो लोग पाकिस्तान के हालात जानते-पहचानते हैं, उन्हें कोई अचरज न था। हमारा सहोदर अपनी खोदी खाई की तली से जा चिपका है। हिन्दुस्तान में हालात और भावनाएं इसके ठीक विपरीत हैं। गुजरी 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के लंबे भाषण के इस अंश पर गौर फरमाइए- ‘जब भारत अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, तब युवा, जो आज अपनी 20-25 वर्ष की आयु में हैं, वे 45 से 50 की उम्र में होंगे। आपके जीवन के आने वाले 25 वर्ष देश के संकल्पों को पूरा करने का समय है। मेरे साथ शपथ लो, इस तिरंगे की शपथ लो कि 100वीं वर्षगांठ पर हमारा देश एक विकसित राष्ट्र होगा।’ जानने वाले जानते हैं। विभाजन के साथ पाकिस्तान को बे...