क्यों गूगल में 241543903 सर्च करने पर फ्रीजर में सिर घुसाए लोगों की तस्वीर आती है?

क्यों गूगल में 241543903 सर्च करने पर फ्रीजर में सिर घुसाए लोगों की तस्वीर आती है? आप भी सर्च करने से पहले कारण जान लें
आजकल सर्च इंजन गूगल ने किसी भी चीज के बारे में पता करना काफी आसान बना दिया है. अगर आप किसी भी चीज के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको इससे जुड़े रिजल्ट मिल जाते हैं. लेकिन, 241543903 नंबर की बात अलग है. दरअसल, इस नंबर को गूगल पर सर्च करते हैं तो कुछ अलग ही रिजल्ट प्राप्त होते हैं. ऐसे में जानते हैं इस 241543903 की कहानी...
सर्च करने पर क्या आता है- सबसे पहले तो आपको बताते हैं कि जब गूगल पर 241543903 सर्च करते हैं तो क्या आता है. दरअसल, गूगल पर जैसे ही आप 241543903 लिखकर सर्च क्लिक करेंगे तो फोटोज में आपको नंबर के स्थान पर तस्वीरें नजर आएंगी, जिसमें फ्रीजर में सिर घुसाए हुए लोग नजर आएंगे.
ऐसा क्यों होता है?- अब बात करते हैं कि आखिर 241543903 नंबर पर ऐसा क्यों होता है. दरअसल, इसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी और शुरुआत न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट डेविड हॉर्विट्ज ने की थी.
उस वक्त उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट Tumblr पर एक चैलेंज शुरू किया था, जिसमें लोगों को 241543903 के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने के लिए कहा था. इस चैलेंज में लोगों को फ्रीजर में मुंह डालकर अपनी फोटो क्लिक करवानी थी.
241543903 ही क्यों?- अगर नंबर की बात करते हैं. दरअसल, कहा जाता है कि डेविड हॉर्विट्ज के फ्रीज का सीरियल नंबर 241543903 ही था. ऐसे में उन्होंने इस नंबर के पोस्ट करने के लिए कहा था. बता दें कि इसमें इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर इनपुट दिए गए हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान किसी देश की शासन व्यवस्था को संचालन करने के कानूनी दस्तावेजों के समूह को संविधान कहते है। अर्थात किसी देश के नियम व कानूनों के दस्तावेज को संविधान कहते है

नये कानून में कुछ ‘नया’ नहीं

रामायण कथा, श्री रामचरितमानस, स्लोक, दोहा, चौपाई, कथा।

सेवा में, माननीय श्रीमान मुख्य न्यायमूर्ति (सीजेआई साहब) जी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली।

आज तक लाइव, Aaj tak live

The entire information of the Indian Constitution, law system, भारतीय संविधान, कानून व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी।

अगर आप भी हमेशा ऑन रखते हैं इंटरनेट डाटा तो हो जाएं सावधान?

श्रीमद्भगवद्गीत गीता साधक संजीवनी रामसुखदास जी पीडीएफ

पंजाब राज्य एवं अन्य बनाम भूतपूर्व सी. सतपाल सिंह [सिविल अपील संख्या 312/2012]