आजकल मोटरसाइकिल की हेड लाइट हमेशा ऑन क्यों रहती है?

आजकल मोटरसाइकिल की हेड लाइट हमेशा ऑन क्यों रहती है?
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 2017 से जितनी दोपहिया वाहन बनेगी उन सब में इंजन ऑन होते ही हेड लाइट ऑन हो जायेगी।

बीएस-4 ईंधन से चलने वाले इस इंजन का नया फीचर यह है कि इसमें वाहन का इंजन स्टार्ट होते ही वाहन की हेडलाइट भी जल जाएगी. जब तक दोपहिया वाहन का इंजन स्टार्ट रहेगा तब तक हेडलाइट ऑन रहेगी। वाहन चालक इसे चाहकर भी बंद नहीं कर पाएंगे। अब हेडलाइट ऑन-ऑफ स्विच की जगह अब सभी दोपहिया वाहनों में आटोमैटिक हेड लाइट सिस्टम (एएचओ) होगा।


ऑटो हेड लाइट जलने का नियम 1 अप्रैल 2017 से लागू कर दिया गया है और इसे ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा भी लागू कर दिया गया है।
क्या है फायदा

- दिन के उजाले में हेडलाइट के जलते रहने से सामने से आने वाले वाहनों का ध्यान इस ओर ज्यादा रहेगा।


- पीछे की लाल लाइट जलते रहने से पीछे से आने वाले बड़े वाहन सचेत हो जायेंगे। हेडलाइट के ग्लास में भी परिवर्त्तन की अनुशंसा की गई है।


यह एक बेहद जरूरी सुरक्षा फीचर है और इससे सड़क मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में शर्तिया तौर पर कमी आएगी।
फोटो स्त्रोत-- गूगल बाबा
https://sites.google.com/view/vishramsinghyadav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ