मैं चाहता हूँ. क्या यह मुमकिन है, यदि हाँ तो कैसे?
मैं आधार कार्ड में पिता का नाम अपने मैट्रिक सर्टिफिकेट से सुधारना चाहता हूँ. क्या यह मुमकिन है, यदि हाँ तो कैसे?
प्रश्न -
मैं आधार कार्ड में पिता का नाम अपने मैट्रिक सर्टिफिकेट से सुधारना चाहता हूँ. क्या यह मुमकिन है, यदि हाँ तो कैसे?
आधार कार्ड में पिता/पति का नाम सुधारने/ अपडेट करने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक डॉक्यूमेंट की स्कैन्ड कॉपी ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करना होगा-
ड्राइविंग लाइसेंस
बैंक पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी
राशन कार्ड
बिजली के बिल की फोटो कॉपी
पासपोर्ट
वोटर आईडी कार्ड
मनरेगा कार्ड
मैरिज सर्टिफिकेट
मैट्रिक सर्टिफिकेट
ऑनलाइन आधार कार्ड में पिता/पति का नाम सुधारने/ अपडेट करने की प्रक्रिया
आधार कार्ड में पिता/पति का नाम सुधारने/ अपडेट करने के लिए uidai.gov.in लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद update aadhaar शीर्षक के अंतर्गत update demographic data and check status विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद MY Aadhaar पेज खुलेगा इस पेज के नीचे proceed to update Aadhaar विकल्प पर क्लिक करना है।
अब नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर और एड्रेस का विकल्प दिखेगा। इनमें से address विअकल्प पर क्लिक करने के बाद proceed to update Aadhaar विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस का विवरण आ जाएगा।
अब details to be updated विकल्प के अंतर्गत care of में लिखे पिता/पति के नाम को अपडेट करने के बाद एड्रेस के प्रमाण को सत्यापित करने के लिए ड्राप डाउन मेन्यू में से डाक्यूमेंट्स का चयन करना होगा।
अब चयनित डॉक्यूमेंट की स्कैन्ड कॉपी (जो आपने अपने डिवाइस में सेव कर राखी होगी ) ऑनलाइन अपलोड करने के लिए view details & upload documents विकल्प पर क्लिक करना होगा।
फिर next विकल्प पर क्लिक करने पर आपके द्वारा अपडेटेड पिता/पति का नाम आधार कार्ड एड्रेस में लिखा हुआ आएगा।
स्त्रोत : uidai.gov.in
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ