अपने समय से आगे दंश को संप्रदाय से ऊपर होना चाहिए
नमस्कार ! राष्ट्र की बात के साथ मैं हूं विश्राम सिंह यादव। आज 26 नवंबर, 2026 को भारत में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसीलिए आज राष्ट्र की बात में मैं भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा 4 नवंबर,1948 को संविधान मसौदे का प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान और 26 नवंबर,1949 को संविधान सभा में की गई भविष्यवाणी पर चर्चा करेंगे।
भारतीय राजनेताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांतों को आत्मसात नहीं किया, यह उनके व अपने एवं समाज तथा संविधान और लोकतंत्र के साथ छल-कपट और विश्वासघात है। महज अपनी सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता की इच्छापूर्ति के लिए अंबेडकर जयंती पर ‘ही’ उनको यादगार श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके साथ घोरतम् अन्याय है। समाज के हर क्षेत्र से अस्पृष्यता / भेदभाव और शोषण मुक्त कर एक समरस समाज बनाने का उनका लक्ष्य था। क्या वह पूरा हुआ? यह कड़वा सच है कि आजाद भारत के मौजूदा हुक्मरानों ने भी धन, पद ‘प्रमोशन’ प्रतिष्ठा व लोभ- लालच में उनके सिद्धांतों से समझौता किया; और मनमानी दंण्ड प्रक्रिया संहिता अपनाकर मुफलिस मजलूमों के साथ कोई बेहतर सुलूक नहीं करते।
आजादी के 79 और संविधान के 77 बरस बीतने के बावजूद 75 – 80 % गरीब न्यू इंडिया में ही हैं। इन गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों की दुर्दशा देखकर हमारी आत्मा कुड़ती ‘रोती’ है। लिहाजा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा में पेश ऐतिहासिक विचार आपके समक्ष प्रस्तुत करने में हमें कोई हर्ज नहीं है, शायद आपको खुशी होगी और आप सब पाठकगण उदारता का परिचय देंगे। हमें ऐसी उम्मीद है।
…मैं महसूस करता हूं कि कोई संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले लोग गलत निकले, तो वह निश्चित रूप से गलत साबित होगा। कितना भी बुरा संविधान क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले लोग अच्छे हुए, तो वह अच्छा भी साबित हो सकता है। संविधान का व्यवहारिक अमल केवल संविधान की अपनी प्रकृति पर ही निर्भर नहीं करता। संविधान राज्य के तीन स्तंभ प्रस्तुत करता है; विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका। राज्य के इन स्तंभों की कार्यप्रणाली वहां रह रहे लोगों और राजनीतिक पार्टियों पर निर्भर करती है, जिनकी स्थापना वहां के लोगों द्वारा अपनी इच्छाओं की पूर्ति और अपनी राजनीति के लिए की जाएगी। यह कौन कह सकता है कि भारतीय नागरिकों ने क्रांतिकारी तरीका अपनाया होता, तो वे अपने उद्देश्यों को कैसे हासिल करते? यदि वे क्रांतिकारी तरीके ( क्रांति से आशय सशस्त्र क्रांति से है ) अपनाते हैं, तो फिर संविधान चाहे कितना भी अच्छा हो, यह कहने के लिए किसी पैगंबर की जरूरत नहीं है कि वे नाकाम हो जाएंगे। इसीलिए लोगों द्वारा और उनकी पार्टियों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को जाने बिना संविधान पर किसी तरह की राय व्यक्त करने का कोई औचित्य नहीं है।
संविधान की आलोचना मुख्य रूप से दो दलों द्वारा की जा रही है- कम्युनिस्ट पार्टी और सोशलिस्ट पार्टी। कम्युनिस्ट पार्टी सर्वहारा तानाशाही के सिद्धांत पर आधारित संविधान चहती है। जबकि सोशलिस्ट चाहते हैं कि संविधान यह व्यवस्था करें कि जब वे सत्ता में आएं, तो उन्हें आज़ादी हो कि वे मुआवजा का भुगतान किए बिना समस्त निजी संपत्ति का समाजीकरण कर सकें; और सोशलिस्ट जो दूसरी चीज चाहते हैं वह यह है कि संविधान में दिए गए मूलभूत अधिकार असीमित होने चाहिए।
मैं यही नहीं कहता की संसदीय प्रजातंत्र राजनीतिक प्रजातंत्र का एकमात्र आदर्श स्वरूप है और न ही यह कहता हूं कि मुआवजे का भुगतान किए बिना निजी संपत्ति अधिग्रहित करने का सिद्धांत इतना पवित्र है कि उसमें परिवर्तन नहीं हो सकता। मैं यह भी नहीं कहता की मौलिक अधिकार असीमित नहीं हो सकते और उन पर लगाई गई सीमाएं कभी हटाई नहीं जा सकतीं। मैं सिर्फ यह कहता हूं कि संविधान में अंतर्निहित सिद्धांत वर्तमान पीढ़ी के विचार हैं। यदि आप इसे अतिशयोक्ति समझें, तो मैं कहूंगा कि संविधान सभा के सदस्यों के विचार हैं।
इस संबंध में महान अमेरिकी राजनेता ‘ जेफरसन ‘ ने कहा है- हम प्रत्येक पीढ़ी को एक निश्चित राष्ट्र मान सकते हैं, जिसे बहुमत की मंशा के द्वारा स्वयं को प्रतिबंधित करने का अधिकार है; परंतु जिस तरह उसे किसी अन्य देश के नागरिकों को प्रतिबंधित करने का अधिकार नहीं है, ठीक उसी तरह भावी पीढ़ियों पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार हमें नहीं है।
जेफरसन ने आगे कहा है- राष्ट्रीय संस्थाओं को उत्तरदायी बनाने के लिए उनके संचालन हेतु नियुक्त लोगों अधिकारों के बारे में यह विचार, कि छेड़ा या बदला नहीं जा सकता, एक निरंकुश राजा द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ एक प्रावधान हो सकता है, परंतु राष्ट्र के लिए वह निराधार है। फिर भी हमारे अधिवक्ता और धर्म गुरु यह मानकर इस सिद्धांत को हम सब पर थोपते हैं कि पिछली पीढ़ियों की समझ हमसे कहीं अच्छी थी। उन्हें वे कानून हम पर थोपने का अधिकार था, जिन्हें हम बदल नहीं सकते थे और उसी प्रकार हम भी ऐसे कानून बनाकर उन्हें भावी पीढ़ियों पर थोप सकते हैं जिन्हें बदलने का उन्हें भी अधिकार नहीं होगा। सारांश यह है कि धरती पर मृत व्यक्तियों का हक है, जीवित व्यक्तियों का नहीं। इसीलिए संविधान सभा ने संविधान संशोधन की सुगम प्रक्रिया के प्रावधान किए हैं।
…मेरे दिमाग में इस समय सिर्फ देश के भविष्य की बातें भारी हुई हैं और मैं इस अवसर पर अपनी उदिग्नता ( बेचैनी ) को व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं। 26 नवंबर, 1950 को भारत एक स्वतंत्र देश बन जाएगा (तालियां) उसकी स्वतंत्रता के बाद क्या होगा? क्या वह अपनी आज़ादी कायम रख सकेगा या फिर से गुलाम बन जाएगा? मेरे मन में आने वाला यह पहला विचार है। ऐसा नहीं है कि भारत कभी भी स्वतंत्र देश नहीं था। विचार करने वाली बात यह है कि उसने अपनी स्वतंत्रता गंवा दी थी। क्या वह दूसरी बार अपनी स्वतंत्रता खो सकता है? यह विचार मुझे भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित कर देता है। मुझे जो बात व्याकुल कर देती है वह यह है कि अतीत में भारत ने न केवल अपनी स्वतंत्रता खो दी थी बल्कि ऐसा उसके कुछ अपने ही लोगों के विश्वासघात के कारण हुआ था।
…क्या इतिहास खुद को दोहराएगा? यह विचार मुझे चिंता से भर देता है। यह चिंता इस अहसास के साथ और बढ़ जाती है कि जाति और संप्रदाय जैसे हमारे पुराने शत्रुओं के अलावा हमारे पास अब परस्पर विरोधी विचार वाली राजनीतिक पार्टियां भी होंगी। क्या भारतीय देश को अपने संप्रदाय से ऊपर रखेंगे या फिर अपने संप्रदाय को देश से ऊपर मानेंगे? मैं नहीं जानता। लेकिन यह निश्चित है कि यदि पार्टियों ने संप्रदाय को देश से ऊपर रखा, तब हमारी स्वतंत्रता दूसरी बार खतरे में पड़ जायेगी और संभवतः हम हमेशा के लिए उसे खो देंगे। हम सबको दृढ़ता के साथ ऐसे किसी परिणाम से बचाव करना होगा। अपने लोकतंत्र को बनाए और बचाए रखने के लिए हमें सांविधानिक नैतिकता पूर्ण तरीके अपनाने होंगे। जॉन स्टुअर्ट मिल (1806-1837 अंग्रेज़ी दार्शनिक और अर्थशास्त्री ) के शब्दों में – ‘किसी करिश्माई नायक पर भरोसा करके उसे इतनी शक्तियां प्रदान न कर दें कि वह संस्थाओं को नष्ट करने में समर्थ हो जाए । अपनी आज़ादी उसके चरणों में समर्पित न कर दें ।‘
हम सबको इस बात के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होना होगा कि हम अपने रक्त की आखिरी बूंद तक से अपने देश की स्वतंत्रता बचाने का प्रयास करेंगे।
26 जनवरी 1950 को भारत इस अर्थ में एक लोकतांत्रिक देश बन जाएगा कि यहां लोगों के लिए लोगों द्वारा चुनी गई लोगों पर शासन करने वाली सरकार होगी। उसके लोकतांत्रिक संविधान का क्या होगा? क्या वह उसे कायम रख पाएगा? यह दूसरा विचार है जो मेरे मन में उठ रहा है…
4 नवंबर,1948 को संविधान मसौदा का प्रस्ताव पेश करते हुए डॉ. अंबेडकर साहब ने कहा था; नये संविधान के तहत अगर चीजें ठीक नहीं रहती हैं, तो इसका यह कारण नहीं होगा कि हमारे पास खराब संविधान था। हमें यह मानना होगा कि इसके अनुपालन करने वाले लोग गलत थे। उनके शब्द भविष्यवाणी की तरह थे। 4 नवंबर,1948 को ही अंबेडकर साहब द्वारा प्रतिपादित सबसे चमकदार अभिव्यक्ति – मौलिक सिद्धांत को, जो संविधान की संरचना को परिभाषित करते हैं तथा हमारे संविधान के भाग तीन (मैग्नाकार्टा) जिसमें नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है, जरूर पढ़ना चाहिए। पीछे लौटकर बुनियादी सिद्धांतों पर नजर डालना भविष्य के लिए अच्छी तैयारी है।
ऐसे में अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि तो तभी दी जा सकती है, जब समाज के हर क्षेत्र से अस्पृष्यता / भेदभाव और शोषण का अंत कर एक समरस समाज बनाने का उनका लक्ष्य सचमुच पूरा होगा।
लेख का सारांश:-
लेख का मुख्य विषय भारतीय राजनेताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को नजरंदाज करना और इसके परिणामस्वरूप भारतीय समाज में व्याप्त असमानताएं हैं।
लेखक ने निम्नलिखित मुख्य बिंदु उठाए हैं: राजनेताओं का विश्वासघात: लेखक का मानना है कि भारतीय राजनेता अंबेडकर जयंती पर सिर्फ औपचारिक श्रद्धांजलि देकर अपनी जिम्मेदारी से बचते हैं। वे अंबेडकर के सच्चे सिद्धांतों को लागू करने में विफल रहे हैं।
सामाजिक असमानताएं: लेख में बताया गया है कि आजादी के इतने सालों बाद भी भारत में गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।
संविधान का दुरुपयोग: लेखक का मानना है कि संविधान के अच्छे होने के बावजूद, इसे लागू करने वाले लोगों के कारण ही यह खराब साबित हो रहा है।
राजनीतिक दलों की भूमिका: लेख में कम्युनिस्ट पार्टी और सोशलिस्ट पार्टी की संविधान के प्रति अलग-अलग सोच को उजागर किया गया है।
भारत का भविष्य: लेखक को भारत के भविष्य को लेकर चिंता है क्योंकि राजनीतिक दल देश के हित से ज्यादा अपने संप्रदाय के हितों को देखते हैं।
अंबेडकर के सपने: लेखक ने अंबेडकर के उस सपने को याद दिलाया है जिसमें उन्होंने एक समरस समाज की कल्पना की थी।
लेख का निष्कर्ष: लेखक ने कहा है कि अंबेडकर के सच्चे श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है जब समाज के हर क्षेत्र से अस्पृश्यता / भेदभाव और शोषण मुक्त एक समरस समाज बनाने का उनका लक्ष्य सचमुच पूरा होगा।
संक्षेप में: लेख में भारतीय राजनीति और समाज में मौजूद गंभीर समस्याओं को उजागर किया गया है और साथ ही अंबेडकर के विचारों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
क्या आप लेख के किसी विशेष भाग के बारे में अधिक जानना चाहते हैं?
Blogger
Google. Sites
WordPress
Website
X (Twitter)
X (Twitter)
Facebook
You Tube
Instagram
Instagram
LinkedIn
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp Channel
Telegram
Email id
भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण जानकारियां।
टिप्पणियाँ